वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अभी उल्टाडांगा से एयरपोर्ट के बीच ऑटों चालकों की हड़ताल खत्म ही हुई थी कि अब नागेरबाजार से गोलपार्क के बीच चलने वाले बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागेरबाजार से गोलपार्क जाने वाली 221 नंबर बस रूट सोमवार सुबह से ही बंद रही।

जिससे बस यात्रियों को परेशानी होती रही।सप्ताह के प्रारंभ में बस सेवाएं स्थगित होने से बस यात्रियों को बहुत तकलीफ झेलनी पड़ी। यात्री आज सुबह से नागेरबाजार स्थित 221 बस रूट के स्टैंड पर पहुंचे तो पाया कि बस सेवा बंद है।
बस चालकों और परिचालकों ने दावा किया कि रविवार को श्यामनगर में पिकनिक मनाने ले जाते वक्त बस मालिक ने उनके साथ मारपीट की। यहां तक कि गोली मारने की धमकी भी दी। यहां तक कि मधुमेह से पीड़ित एक बस चालक को भी पीटा गया। उनका यह भी दावा है कि उन्हें अक्सर मालिकों की प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।
उन्हें बकाया भुगतान भी नहीं किया जा रहा है जिससे उन्होंने बस सेवा बंद कर दी है। जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे बस सेवाएं बंद रखेंगे। हालांकि मालिकों का दावा है कि पिकनिक पर किसी भी तरह की गड़बड़ी अवांछनीय है।
ड्राइवर को बस चलाने के लिए कहा गया है और उनकी कोई भी समस्या बातचीत के माध्यम से हल की जाएगी। बस मालिकों और बस कर्मचारियों ने स्वीकार किया है कि बस सेवा बंद होने से बस यात्रियों को परेशानी हो रही है।