वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही की शुरूआत ही हंगामेदार हुई। राज्यसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अपनी मांग उठाते हुए नारेबाजी की। मांग न माने जाने पर कांग्रेस समेत विपक्ष के कई सांसद सभापति की चेयर के निकट वेल में आ गए और वहां पहुंच कर नारेबाजी की।

शुक्रवार को राज्यसभा में विपक्ष ने एक बार फिर अडानी मामले पर संयुक्त पार्लियामेंट्री कमिटी यानी जेपीसी जांच की मांग की। कांग्रेस सांसदों ने सभापति से यह भी मांग की कि उनके भाषण के जो अंश निकाले गए हैं उन्हें कार्रवाई में शामिल किया जाए।
मांग पूरी न होने पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ और हंगामे के बाद कांग्रेस सांसदों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट किया।अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट मामले को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने जेपीसी की मांग की।
राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सभापति से इस मांग को दोहराते हुये कहा कि आपने हमारे भाषण के जो अंश निकाले हैं। उसे शामिल किया जाये। आप चाहें मेरी सदस्यता भी खारिज कर दीजिएगा, लेकिन मैं अपने दिल की बात अवश्य कहूंगा।