Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सत्ता में आए तो मिटा देंगे निजामों के प्रतीक और गुंबद: बीजेपी अध्यक्ष संजय कुमार

बंदी संजय ने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी सरकार चुनी जाती है, तो यह उन सभी ढांचों को मिटा देगी जो निजाम शासन की गुलामी के प्रतीक हैं

10 Feb 2023

सत्ता में आए तो मिटा देंगे निजामों के प्रतीक और गुंबद: बीजेपी अध्यक्ष संजय कुमार

तेलंगाना। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की है कि अगर बीजेपी तेलंगाना में सत्ता में आती है, तो वह नवनिर्मित राज्य सचिवालय के गुंबदों को ध्वस्त कर देगी, जो निज़ामों की संस्कृति को दर्शाता है।

“जनम गोसा-बीजेपी भरोसा” कार्यक्रम के तहत कुकटपल्ली विधानसभा क्षेत्र की सीमा के तहत ओल्ड बोइनपल्ली में पार्टी की नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए, बंदी संजय ने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी सरकार चुनी जाती है, तो यह उन सभी ढांचों को मिटा देगी जो निजाम शासन की गुलामी के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा, ”अगर हम सत्ता में आते हैं, तो हम नवनिर्मित सचिवालय के गुंबदों समेत तेलंगाना में निजाम के सांस्कृतिक प्रतीकों को नष्ट कर देंगे। हम उपयुक्त बदलाव करेंगे जो भारतीय और तेलंगाना संस्कृति को दर्शाता है।”

इस दौरान मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, सीएम केसीआर ने केवल ओवैसी को खुश करने के लिए लोगों के सचिवालय को ताजमहल की तरह एक समाधि में बदल दिया।

बीजेपी नेता ने यह भी घोषणा की कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगले प्रगति भवन को भी प्रजा दरबार में बदला जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि सरकार सड़कों के विस्तार के लिए बाधाओं का कारण बनने वाले पूजा स्थलों को ध्वस्त कर देगी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने केसीआर को चुनौती दी कि अगर वह कर सकते हैं तो हैदराबाद शहर में पुरानी सड़कों के बीच में बनी मस्जिदों को ध्वस्त कर दें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News