Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के विकास और उन्नति के लिए है सामाधान यात्रा :मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अपना बिहार स्वस्थ, सुखी और विकसित बिहार बनेगा।

11 Feb 2023

बिहार के विकास और उन्नति के लिए है सामाधान यात्रा :मुख्यमंत्री

भागलपुर। सामाधान यात्रा को लेकर शनिवार को भागलपुर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समाधान यात्रा बिहार के विकास और उन्नति के लिए है। हर जिले में जाकर लोगों की परेशानियों को समझ रहा हूं और उसे दूर करने पर काम किया जा रहा है। आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का तुरंत सामाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अपना बिहार स्वस्थ, सुखी और विकसित बिहार बनेगा। गंगा में पानी बढ़ जाने से यहां बाढ़ की त्रासदी लोगों को झेलनी पड़ती है। मैं इसे देखने और हल करने हर वर्ष आता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर से उनका पौराणिक संबंध है। भागलपुर से मेरा काफी लगाव भी रहा है। क्योंकि जब मैं जेपी आंदोलन में जेल गया था तो मैं भागलपुर जेल में ही था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समाधान यात्रा से जल्द बिहार सुदृढ़ होगा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार तकरीबन 11:20 बजे भागलपुर पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने समाधान यात्रा के तहत बिहार स्पिनिंग मिल अलीगंज पहुंचे जहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत फूल माला और पुष्पगुच्छ देकर किया। उसके बाद मुख्यमंत्री वृद्ध आश्रम स्थल पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम स्थान, सिपेट प्रशासनिक भवन, नवनिर्मित जिला अतिथिगृह, खेल भवन और ब्रेडा द्वारा आश्रय स्थल के छत पर बने ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री जगदीशपुर प्रखंड के खीरीबांध पंचायत के तीन पुलिया गणेशपुर गांव पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान सीएम ने जीविका दीदियों के अलावा कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

जगदीशपुर के खीरीबांध तीनपुलिया गणेशपुर गांव के भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री समीक्षा भवन पहुंचे। जहां सातों विधानसभा के विधायक, सांसद एवं भागलपुर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर वार्ता की। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डी जी पी आर एस भट्टी, क्षेत्र के सभी विधायक, सांसद, जिलाधिकारी, डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, एसडीओ, नगर आयुक्त, मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News