वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
नागेरबाजार थाने की पुलिस ने बाइक तस्करी के गिरोह से जुड़े आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम शेख मुफस्सिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दमदम सेंट मेरीज से पिछले साल 22 सितंबर को होंडा की एक बाइक चोरी हो गई थी।

उसी माह की 25 तारीख को बाइक मालिक ने बाइक चोरी होने की सूचना नगरबाजार थाने में दी। उसके बाद नगरबाजार पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की। सूत्र के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित शेख मुफस्सिल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट बदल दिया करता था और फिर बाइक बेच देता था। लेकिन आखिरी चोरी की बाइक बेचने से पहले ही वह पकड़ा गया।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि इस बाइक की चोरी में कई और लोग शामिल हैं। इनकी तलाश के लिए शेख मुफस्सिल को सात दिन की पुलिस हिरासत के साथ न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है और इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।