Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चेयर के अपमान व नियमों के उल्लंघन के लिए माफी मांगे विपक्ष : पीयूष गोयल

केन्द्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने सोमवार को सदन सुचारू रूप से नहीं चलने देने पर विपक्ष की आलोचना की और उनपर चेयर के अपमान व नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
 

13 Feb 2023

चेयर के अपमान व नियमों के उल्लंघन के लिए माफी मांगे विपक्ष : पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने सोमवार को सदन सुचारू रूप से नहीं चलने देने पर विपक्ष की आलोचना की और उनपर चेयर के अपमान व नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष ने सदन की कार्यवाही को नहीं चलने दिया। उन्हें इन सब पर माफी मांगनी चाहिए। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सदन चर्चा का मंच है और विपक्ष ने इसे चलने नहीं दिया। शून्य काल महत्वपूर्ण होता है और उसे न चलने देने का मतलब सांसदों के विशेषाधिकार का हनन है।

गोयल ने कहा कि विपक्ष ने सदस्य रजनी पाटिल के निलंबन को स्थगित करने की मांग उठी। जिन्होंने सदन की कार्यवाही का अवैध वीडियो बनाया। इसके बाद भी उन्होंने माफी नहीं मांगी।

गोयल ने कहा कि विपक्ष को पहले माफी मांगनी चाहिये और सदन को आगे चलने देना चाहिए। इसके बाद प्रस्ताव लाकर उनके निलंबन को वापिस लेने पर सदन विचार कर सकता है।


 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News