वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मेदिनीनगर। जिले के पांकी में बुधवार को दो समूहों के बीच में हुए विवाद के बाद उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, विवाद से उत्पन्न विधि-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है।
प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ स्थल पर कैंप कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।