वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
चीन ने नवविवाहित जोड़ों के लिए शानदार योजना लेकर आई है जिसके तहत इन जोड़ों को 30 दिनों की पेड मैरिज लीव दी जाएगी ताकि पति-पत्नी आपस में समय बिता सके और जनसंख्या बढ़ाने में भागीदार बन सके।
चीन की घटती जनसंख्या ने जिनपिंग सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। देश में जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए अब नई-नई स्कीम लाई जा रही है। इसी क्रम में चीन ने नवविवाहित जोड़ों के लिए शानदार योजना लेकर आई है जिसके तहत इन जोड़ों को 30 दिनों की पेड मैरिज लीव दी जाएगी ताकि पति-पत्नी आपस में समय बिता सके और जनसंख्या बढ़ाने में भागीदार बन सके।
बता दें कि पहले चीन में शादी के लिए मात्र तीन दिनों की पेड लीव मिलती थी। लेकिन जब यहां तेजी से जनसंख्या घटने लगी तो मजबूरन सरकार को अपनी नीति में बदलाव करनी पड़ी।
परिवर्तन का उद्देश्य युवा जोड़ों को शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। चीन के कुछ प्रांत जहां 30 दिन की शादी की छुट्टी दे रहे हैं वहीं अन्य में करीब 10 दिन की छुट्टी का प्रावधान है। गांसु और शांक्सी प्रांत 30 दिन दे रहे हैं, जबकि शंघाई 10 और सिचुआन अभी भी केवल तीन दिन की दे रहे हैं।
साउथवेस्टर्न यूनिवर्सिटी ऑफ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स के सामाजिक विकास अनुसंधान संस्थान के डीन, यांग हैयांग ने कहा कि शादी की छुट्टी बढ़ाना प्रजनन दर बढ़ाने के प्रभावी तरीकों में से एक है।
इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर तुर्किये ने अमेरिकी वार्ताकारों और ईरान ने ओमान से बात की
अमेरिकी गणतंत्र पर हमला नया नहीं, देशवासी लें मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने का संकल्पः ट्रंप