Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बुमराह IPL में नहीं खेलेंगे तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी: आकाश चोपड़ा

बुमराह को लेकर चोपड़ा ने निशाना साधा है और कहा है कि आईपीएल 7 मैच खेलने से दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी। आईपीएल ही खेलना एक मात्र लक्ष्य नहीं होना चाहिए। आप पहले भारत के लिए हैं फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए। 

22 Feb 2023

बुमराह IPL में नहीं खेलेंगे तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी: आकाश चोपड़ा

जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी नहीं हो पा रही है। अबतक बुमराह कमर के‘स्ट्रेस फ्रेक्चर' से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहे हैं, यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, बुमराह को लेकर यह भी बातें सामने आई है कि आईपीएल में तेज गेंदबाज वापसी कर सकते हैं।

ऐसे में जहां फैन्स को इस बात का गुस्सा है कि बुमराह भारत के लिए खेलने के लिए फिट नहीं हो पाते हैं लेकिन आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर बुमराह पर कई सारे रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं, अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी बात बुमराह को लेकर रखी है।

बुमराह को लेकर चोपड़ा ने निशाना साधा है और कहा है कि आईपीएल 7 मैच खेलने से दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी। आईपीएल ही खेलना एक मात्र लक्ष्य नहीं होना चाहिए। आप पहले भारत के लिए हैं फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए। अपनी बात रखते हुए पूर्व भारतीय ओपनर लने कहा कि, 'आप भारतीय खिलाड़ी पहले और उसके बाद आप फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेल सकते हैं। यदि आईपीएल में बुमराह 7 मैच नहीं खेलेंगे तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी। अगर बुमराह को गेंदबाजी करने में थोड़ी सी भी परेशानी हो रही है तो बीसीसीआई को उन्हें आईपीएल खेलने से रोकना चाहिए।'

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, 'अगर वह फिट है, तो उन्हें ईरानी ट्रॉफी और काउंटी क्रिकेट में जाकर खेलना चाहिए, लेकिन आईपीएल अभी एक महीने दूर है और हम यह भी नहीं जानते कि वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी तीन महीने दूर है। ऐसे में बुमराह को लेकर जो भी फैसला लिया जाए वो समझ के साथ लेना होगा।'

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News