Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल का दीदी पर वार, कहा तृणमूल गोवा जैसे मेघालय में बीजेपी को जितने का काम कर रही है

राहुल गांधी ने कहा कि आप टीएमसी का इतिहास जानते हैं, आप बंगाल में होने वाली हिंसा को भी जानते हैं। आप उनकी परंपरा से पूरी तरह से वाकिफ हैं, वे गोवा आए और बड़ी रकम खर्च की, क्योंकि उनका विचार भाजपा की मदद करना था। मेघालय में टीएमसी का मकसद भाजपा को सत्ता में लाना है।

22 Feb 2023

राहुल का दीदी पर वार, कहा तृणमूल गोवा जैसे मेघालय में बीजेपी को जितने का काम कर रही है

मेघालय में आगामी 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को शिलांग में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई लोगों पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए मेघालय में भाजपा को जिताने के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गोवा में बहुत सारा पैसा खर्च किया और मेघालय में भाजपा को जिताने के लिए भी यही कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि आप टीएमसी का इतिहास जानते हैं, आप बंगाल में होने वाली हिंसा को भी जानते हैं। आप उनकी परंपरा से पूरी तरह से वाकिफ हैं, वे गोवा आए और बड़ी रकम खर्च की, क्योंकि उनका विचार भाजपा की मदद करना था। मेघालय में टीएमसी का मकसद भाजपा को सत्ता में लाना है।

उन्होंने कहा कि हम भाजपा को मेघालय की भाषा, संस्कृति और इतिहास को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा किसी का भी सम्मान नहीं करती है, क्योंकि वह सोचती है कि वह सब कुछ जानती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News