Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बलूचिस्तान के बाजार में सुबह-सुबह बम धमाका, चार की मौत; 10 घायल

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बम धमाके की निंदा की है। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

26 Feb 2023

बलूचिस्तान के बाजार में सुबह-सुबह बम धमाका, चार की मौत; 10 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार सुबह जोरदार बम धमाका हुआ। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई तो 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया,  रखनी बाजार इलाके में यह घटना उस समय हई, जब एक मोटरसाइकिल में रखे आईईडी में विस्फोट हो गया। 

बरखान पुलिस स्टेशन के एसएचओ सज्जाद अफजल ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, घटनास्थल की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बम धमाके की निंदा की है। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, आतंकवादी अपने खतरनाक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समाज में अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं, लेकिन हम इन ताकतों को सफल नहीं होने देंगे।

इससे पहले बलूचिस्तान के खुजदार जिले में शनिवार को भी विस्फोट हुआ था। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, खुजदार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) फहद खान खोसो के सुरक्षा दस्ते को "रिमोट-नियंत्रित विस्फोट" में झालावां कॉम्प्लेक्स के पास निशाना बनाया गया।

एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने जिला मुख्यालय अस्पताल, खुजदार में दम तोड़ दिया, जहां घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। एसएचओ सासोली के मुताबिक जब धमाका हुआ तब एसपी खुजदार का दस्ता इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस दल विस्फोट स्थल पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। एसएचओ ने कहा कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News