Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ हाईवे पर फूटा जल स्रोत

एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद एसडीएम का कहना था कि यहां पर सड़क काफी क्षतिग्रस्त हुई है। लगातार धंसती हुई सड़क की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

26 Feb 2023

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ हाईवे पर फूटा जल स्रोत

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्रामीणों की टेंशन एक बार फिर बढ़ गई है। जोशीमठ में घरों और भवनों में दरारों के बाद अब जल स्रोत फूटने लगे हैं। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह  भुस वडियार के निकट अचानक पानी के स्रोत फूटने से लोगों में एक बार डर बढ़ गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 3 जनवरी को जेपी बिजली कंपनी के परिसर में भी एक पानी का बड़ा जल स्रोत फूटा था, जो काफी समय बाद ठीक हुआ था। लगातार हो रही पानी रिसाव से ग्रामीण दहशत में थे। जोशीमठ नगर से गुजरने वाले बद्रीनाथ नरसिंह मंदिर नेशनल हाईवे में सुबह अचानक भारी पानी निकलने के कारण लोगों में तीन घंटे से अधिक अफरा-तफरी रही।  

एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद एसडीएम का कहना था कि यहां पर सड़क काफी क्षतिग्रस्त हुई है। लगातार धंसती हुई सड़क की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बताया कि सुरक्षा को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही मुख्य बाजार से की जाएगी , जबकि हल्के वाहन यहां पर पुलिस की निगरानी में चलते रहेंगे।

उप जिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि दोपहर लगभग 12:30 बजे जल संस्थान के कुछ पानी के टैंकों को बंद करवाया गया, जिसके बाद पानी का रिसाव रुक गया है। कहा कि संभवत जल संस्थान का कोई टैंक या पानी की लाइन लीक होने के कारण यह पानी का जल स्रोत फूटा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News