वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी 3 को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, प्रशंसक खुश नहीं हैं। जानिए क्या है इसकी वजह
फिल्म हेरा फेरी 3 का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन इससे जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में फैन्स एक ओर जहां फिल्म के ओरिजनल कास्ट के साथ बनने को लेकर खुश हैं तो दूसरी ओर इसके निर्देशक को लेकर उतना ही उदास और नाराज। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावलस्टारर हेरा फेरी 3 को फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे, जिससे फैन्स खुश नहीं हैं। क्या है इसकी वजह और पूरा मामला, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
फिल्म हेरा फेरी, साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और ये सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को आज भी दर्शक पसंद करते हैं। इसके बाद साल 2006 में इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी रिलीज हुआ, जिसके निर्देशक नीरज वोहरा रहे। इस सीक्वल को भी दर्शकों ने प्यार दिया। इसके बाद से ही हेरा फेरी 3 का इंतजार हो रहा है।
कुछ वक्त पहले इसका अनऑफिशिलय कंफर्मेशन हुआ और कहा गया कि फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे लेकिन फिर खबरें आईं कि इसे फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे। ट्रेंड हो रहा है और इस पर 30 हजार से अधिक ट्वीट्स हो चुके हैं, जिसकी मुख्य वजह वेब सीरीज पॉप कौन है।
वेब सीरीज पॉप कौन, बीते दिन रिलीज हुई, जिसके निर्देशक फरहाद हैं और ये सीरीज इतनी बोरिंग और बकवास है कि इसे झेलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इसको देखने के बाद से ही फैन्स हेरा फेरी 3 के लिए भी डर गए हैं, जिसकी वजह से ये ट्रेंड हो रहा है। याद दिला दें कि इससे पहले फरहाद, हाउसफुल 4, बच्चन पांडे, बू सबकी फटेगी आदि निर्देशित कर चुके हैं,जो फ्लॉप रही थीं।