Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जल्द शुरू होगी फिल्म 'मैं अटल हूं' शूटिंग, पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करके दी जानकारी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ दिसंबर, 2023 में रिलीज होने वाली है।

04 May 2023

जल्द शुरू होगी फिल्म 'मैं अटल हूं' शूटिंग, पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करके दी जानकारी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। ‘मिर्जापुर’ फेम पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

पंकज त्रिपाठी ने अपनी दमदार एक्टिंग से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है। सिनेमा हो या ओटीटी, माध्यम कोई भी हो पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में अपने रोल के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने इससे जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है कि जल्द ही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग शुरू होगी। पंकज त्रिपाठी लिखते हैं, “इंसान बनो, केवल नाम से नहीं, रूप से नहीं, शक्ल से नहीं, हृदय से, बुद्धि से, सरकार से, ज्ञान से।” - श्री अटल बिहारी वाजपेयी

इंसान की परिभाषा बताकर, इंसानियत की भाषा बने थे, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी!

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ दिसंबर, 2023 में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव करेंगे। शेयर किए गए वीडियो पर पंकज त्रिपाठी के फैंस ने रिएक्शन देते हुए कहा, “हम दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News