Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कंगना रनौत के आरोपों पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

अब तीन साल बाद 12 जून को मामले की सुनवाई हुई, सुनवाई के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं।

13 Jun 2023

कंगना रनौत के आरोपों पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 में आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाइड का मामला काफी चर्चित रहा था। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान ने सनसनी मचा दी। कंगना ने आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसा रहे हैं। अब तीन साल बाद 12 जून को मामले की सुनवाई हुई, सुनवाई के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं।

जावेद अख्तर मुंबई के अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए। फरवरी 2020 में कंगना ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था। कंगना ने आरोप लगाया था कि इस इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी। इसी मामले में जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया। सोमवार को इस मामले में जावेद अख्तर की गवाही दर्ज की गई। उन्होंने कोर्ट को बताया कि कंगना ने उस वक्त उनकी मानहानि करने वाला बयान दिया था। जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि कंगना ने इस इंटरव्यू में जो कुछ कहा वह सब झूठ है।

इससे पहले हुई सुनवाई में जावेद अख्तर ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में कहा था कि, ''मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। मैं लखनऊ से हूं और किसी को नाम से नहीं बुलाता। मैं अपने से तीस-चालीस साल छोटे लोगों को ''आप'' कहकर संबोधित करता रहा हूं, लेकिन अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सुनकर मैं बहुत हैरान हूं।"

2020 में जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी तो कंगना ने मीडिया को इंटरव्यू दिया। जिसमें कंगना ने जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए थे। कंगना ने कहा, "एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत अच्छा इंसान है। यदि आप उनसे क्षमा नहीं मांगती हैं, तो अंत में विनाश का एक ही रास्ता होगा। यानी आप आत्महत्या कर लेंगे। मैं उस वक्त उनकी बातें सुनकर शॉक्ड रह गई थी।" इतना ही नहीं कंगना ने जावेद पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News