Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दिन की शानदार कमाई

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'ड्रीम गर्ल 2' शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 'ड्रीम गर्ल 2' की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। 'सैक्निल्क' की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

26 Aug 2023

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दिन की शानदार कमाई

पिछले दो हफ्ते से फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' और अभिषेक बच्चन की 'घूमर' इस फिल्म के तूफान से नहीं बच पाईं, लेकिन अब आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' ने 'गदर 2' को पहले दिन पछाड़ दिया है। ऐसा देखा गया कि 'गदर 2' की कमाई 'ड्रीम गर्ल 2' के सामने फीकी पड़ गई।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'ड्रीम गर्ल 2' शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 'ड्रीम गर्ल 2' की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। 'सैक्निल्क' की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली 'गदर 2' की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 'सैक्निल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' ने 15वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 425 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है।

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट की बात करें तो 'गदर 2' में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी और सीमा पाहवा की दमदार स्टारकास्ट है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News