Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहरुख खान और सनी देओल 'गदर-2' की सक्सेस पार्टी में 30 साल बाद एक साथ नजर आए

सनी देओल और शाहरुख खान ने केवल एक ही फिल्म में साथ काम किया था, जो यश चोपड़ा की ‘डर’ थी। इस फिल्म के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। ‘डर’ में शाहरुख खान ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी और उस भूमिका का महिमामंडन करने से सनी देओल नाराज हो गए, जिन्होंने बाद में शाहरुख खान के साथ काम करने से परहेज किया।

03 Sep 2023

शाहरुख खान और सनी देओल 'गदर-2' की सक्सेस पार्टी में 30 साल बाद एक साथ नजर आए

फिल्म ‘गदर-2’ के जरिए बॉलीवुड में दमदार वापसी करने वाले एक्टर सनी देओल लगभग 30 साल बाद एक साथ आये हैं। मौका था फिल्म ‘गदर-2’ की शनिवार देर रात को हुई सक्सेस पार्टी।

सनी देओल और शाहरुख खान ने केवल एक ही फिल्म में साथ काम किया था, जो यश चोपड़ा की ‘डर’ थी। इस फिल्म के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। ‘डर’ में शाहरुख खान ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी और उस भूमिका का महिमामंडन करने से सनी देओल नाराज हो गए, जिन्होंने बाद में शाहरुख खान के साथ काम करने से परहेज किया। 30 साल बाद अब इन दोनों कलाकारों ने अपने मतभेद भुला दिए हैं और इतने सालों बाद एक साथ मीडिया के सामने आए हैं।

दरअसल, फिल्म ‘गदर-2’ ने लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसलिए शनिवार देर रात को ‘गदर-2’ की सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार शामिल हुए। सलमान और आमिर तो शामिल हुए ही, लेकिन पार्टी का सबसे बड़ा और खास आकर्षण रहा शाहरुख खान और सनी देओल का एक साथ आना।

सनी और शाहरुख मीडिया के सामने आए और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। दोनों अपने मतभेद भुलाकर एक साथ आए, तो उनके फैंस भी खुश हो गए। दोनों ने एकदूसरे से खुलकर बातचीत भी की। इन दोनों की मुलाकात का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान ने हाल ही में ट्वीट कर ‘गदर-2’ की तारीफ की थी। शाहरुख खान और सनी देओल के इस रीयूनियन से दोनों के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News