Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

78 साल के जावेद अख्तर का खुलासा, फ्रांसीसी महिला को किया था प्रपोज

जावेद अख्तर ने साइरस (बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट) को दिए इंटरव्यू में कहा, "हाथी मेरे साथी की स्क्रिप्ट पर चर्चा करने के लिए मैं राजेश खन्ना के सेट पर गया था। वहां मेरी मुलाकात एक फ्रांसीसी महिला जोसैन से हुई। कुछ दिनों बाद जब मैं 'अंदाज' के सेट पर गया तब  एक बार फिर मेरी मुलाकात जोसैन से हुई। हम दोस्त बन गए।

27 Oct 2023

78 साल के जावेद अख्तर का खुलासा, फ्रांसीसी महिला को किया था प्रपोज

गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि हनी ईरानी (पहनी पत्नी) से तलाक लेने के बाद और शबाना आजमी (दूसरी पत्नी) से शादी करने से पहले उनका दिल एक फ्रांसीसी महिला पर आ गया था। वे दोनाें एक-दूसरे से बहुत प्यार करने लगे थे। रोज एक-दूसरे से मिलते थे। साथ वक्त बिताते थे। लेकिन, जब जावेद ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा तब उन्होंने फ्रांस जाने का फैसला लिया।

ऐसे हुई मुलाकात
जावेद अख्तर ने साइरस (बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट) को दिए इंटरव्यू में कहा, "हाथी मेरे साथी की स्क्रिप्ट पर चर्चा करने के लिए मैं राजेश खन्ना के सेट पर गया था। वहां मेरी मुलाकात एक फ्रांसीसी महिला जोसैन से हुई। कुछ दिनों बाद जब मैं 'अंदाज' के सेट पर गया तब  एक बार फिर मेरी मुलाकात जोसैन से हुई। हम दोस्त बन गए। उसने मुझे बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ ताज होटल के पीछे रहती है। मैं उनसे मिलने गया और फिर रोज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। कभी वो आ जाया करती थीं। कभी मैं चला जाया करता था।"

खो दिया एकमात्र मौका- जावेद
जावेद ने आगे कहा, "तब ताज से बांद्रा तक टैक्सी का किराया 14 रुपये होता था। उस समय 14 रुपये बहुत ज्यादा होते थे। एक दिन मुझे एहसास हुआ कि ऐसे तो पूरे पैसे खत्म हो जाएंगे। फिर मैं उनके पास गया और मैंने उनसे कहा कि या तो वह वापस चली जाओ या मुझसे शादी कर लो। उन्होंने कहा कि 'मैं वापस जाना चाहती हूं लेकिन मेरे पास पैसे नहीं हैं।' तो, मैंने कहा 'इसकी चिंता मत करो, मैं देख लूंगा।' मेरे पास जितने भी पैसे बचे थे मैंने वो सारे खर्च कर दिए। मैंने उनके लिए  टिकट खरीदा और वह चली गईं। उन्होंने जाने के बाद एक पत्र भी लिखा था लेकिन, मैं उसका जवाब नहीं दे पाया। पत्र खो गया और उनसे संपर्क करने का एकमात्र मौका भी चला गया।"

38 साल बाद फिर हुई मुलाकात
जावेद ने बताया कि 38 साल बाद वह जोसैन से एक बार फिर मिले। जावेद ने कहा, "मुझे काला घोड़ा उत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया गया था। मैं अपनी पत्नी शबाना के साथ कार्यक्रम में पहुंचा। जब हम मंच की ओर बढ़ रहे थे तब पीछे से एक महिला ने आवाज लगाई 'जावेद'। मैं मुड़ा और मैंने पूछा- 'जोसैन?', उन्होंने कहा 'हां'। उन्होंने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं और वह पेरिस में रहती हैं। अगली बार जब मैं पेरिस गया तो सभी के लिए उपहार लेकर गया। उन्होंने कहा, 'एक मिनट रुको'। वह अंदर गईं और वापस आकर मुझे बोर्डिंग कार्ड दिया। ये वही बोर्डिंग कार्ड था जो 38 साल पहले मैंने दिया था।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News