Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

फिल्म 'फाइटर' के सीक्वल को लेकर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने दिया संकेत

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को फैंस, क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

29 Jan 2024

फिल्म 'फाइटर' के सीक्वल को लेकर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने दिया संकेत

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को फैंस, क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। अब इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने 'फाइटर-2' बनाने के संकेत दिए हैं। फिल्म ‘फाइटर’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 137.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, भारत में यह 118 करोड़ की कमाई कर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ‘फाइटर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। साफ है कि फिल्म ‘फाइटर’ ने शनिवार को 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब इस फिल्म की सीक्वल की भी जबरदस्त चर्चा हो रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'अब यह दर्शकों को तय करना है। फिल्म को रिलीज हुए कुछ दिन ही हुए हैं। दर्शकों का प्यार तय करेगा कि हम आगे क्या करेंगे, हम 'फाइटर- 2' को भी भव्य तरीके से पेश करना चाहेंगे। मैं उन कुछ निर्देशकों में से एक हूं, जिन्होंने कभी किसी फिल्म की सीक्वल नहीं बनाई।

मैंने खुद को हमेशा सीक्वल के प्रलोभन से दूर रखा है, फिर भी मैंने कभी किसी फिल्म का सीक्वल नहीं बनाना चाहा।' उल्लेखनीय है कि फिल्म 'फाइटर' गुरुवार 25 जनवरी को ही रिलीज हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर के साथ अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख भी हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आए और दर्शकों ने इस जोड़ी को पसंद किया है। साथ ही फिल्म विवादों में भी फंस गई थी, क्योंकि सेंसर ने फिल्म के कुछ बोल्ड सीन्स पर कैंची चला दी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News