Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एल्विश यादव ने जयपुर के रेस्टोरेंट में एक शख्स को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

13 Feb 2024

एल्विश यादव ने जयपुर के रेस्टोरेंट में एक शख्स को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो जयपुर के एक रेस्टोरेंट का है, जिसमें एल्विश एक शख्स के थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। एल्विश के इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींचा है। एल्विश यादव के इस वीडियो को उनके फैनपेज ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें एल्विश को एक शख्स को थप्पड़ मरते देखा जा सकता है।

इसके बाद उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया लेकिन वह व्यक्ति फिर एल्विश से कुछ कहता है, जिससे एल्विश गुस्से में उस व्यक्ति के पास जाते है। इसी बीच उनके दोस्त उन्हें रोक लेते हैं और रेस्टोरेंट के बाहर ले जाते हैं। इस वीडियो के कारण एल्विस सुर्खियों में आ गए हैं और कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

एल्विस ने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया है। एल्विश ने कहा, “मुझे किसी से लड़ने या मारने की कोई इच्छा नहीं है। मैं अपने काम में व्यस्त हूं और अपने काम से काम रखता हूं। अगर कोई फोटो लेना चाहता है तो हम उसे उचित फोटो लेने भी देते हैं। जो पीछे से कमेंट करता है, गाली देता है तो मैं उसे जाने नहीं देता।

आप देख सकते हैं मेरे पीछे भी पुलिसकर्मी और कमांडो हैं। तो जो हुआ वो गलत नहीं है। यह मेरा निजी मामला था। मुझे इस बात का कोई दुख या दुःख नहीं है। मैं ऐसा ही हूं। उसने मुझे गाली दी और मैंने उसे अपनी भाषा में जवाब दिया।” इस बीच पिछले साल नवंबर में एल्विस पर एक रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में नोएडा के सेक्टर 49 थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News