Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एल्विश यादव ने यूट्यूबर को बेरहमी से पीटा, विडियो वायरल

यह बात सामने आई है कि एल्विश ने गुरुग्राम में रहने वाले लोकप्रिय यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की बेरहमी से पिटाई की।

09 Mar 2024

एल्विश यादव ने यूट्यूबर को बेरहमी से पीटा, विडियो वायरल

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव इस समय चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उनका नाम ड्रग केस में आया था। जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए। अब यह बात सामने आई है कि एल्विश ने एक यूट्यूबर को बेरहमी से पीटा। एल्विस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

यह बात सामने आई है कि एल्विश ने गुरुग्राम में रहने वाले लोकप्रिय यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की बेरहमी से पिटाई की। हाल ही में यूट्यूबर मैक्सटर्न ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि एल्विस यादव ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। लेकिन इस बात पर किसी ने विश्वास नहीं किया। तो अब मैक्सटर्न ने पिटाई का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश अपने 8 से 10 दोस्तों के साथ मैक्सटर्न के पास आता है और उसे बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पिटाई से मैक्सटर्न घायल हो गए हैं। इस वीडियो के बाद एल्विस को ट्वीटर पर ट्रोल किया जा रहा है। हैशटैग गुंडा इस वक्त ट्रेंड कर रहा है। एल्विश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

कुछ दिन पहले एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी को एक क्रिकेट मैच में साथ देखा गया था। मैक्सटर्न ने इसके लिए एल्विश का मजाक उड़ाया। मैक्सटर्न ट्वीटर पर एल्विश और मुनव्वर के कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करके ''बिग बॉस ओटीटी 2'' के विजेता के खिलाफ बोल रहे थे। इससे एल्विश भड़क गए।

कुछ दिन पहले जयपुर के एक रेस्टोरेंट में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एल्विश एक शख्स को मुक्का मारते नजर आ रहे थे। इसके बाद इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। एल्विस की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News