Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फायरिंग की घटना के बाद दुबई में डांस का मजा लेते नजर आए सलमान खान

हालांकि, सलमान खान ने इन घटनाओं का असर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी पर नहीं पड़ने दिया और शूटिंग से लेकर अन्य प्रमोशनल गतिविधियों की ओर बढ़ते रहे। अब वह कड़ी सुरक्षा के बीच दुबई में हैं।

20 Apr 2024

फायरिंग की घटना के बाद दुबई में डांस का मजा लेते नजर आए सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जहां मुंबई में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, वहीं वह दुबई में एलनाज नौरोजी के बेली डांस का आनंद लेते नजर आए। पिछले दिनों बांद्रा इलाके में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के बाद माहौल तनावपूर्ण था। हालांकि, सलमान खान ने इन घटनाओं का असर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी पर नहीं पड़ने दिया और शूटिंग से लेकर अन्य प्रमोशनल गतिविधियों की ओर बढ़ते रहे। अब वह कड़ी सुरक्षा के बीच दुबई में हैं।

सलमान खान दुबई में 'बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट' डिजाइन किया गया जिम लॉन्च करेंगे। पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए है। वीडियो में सलमान खान 'दिलबर अरेबिक' गाने पर एलनाज नौरोजी के बेली डांस का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक रिजवान साजन भी नजर आए हैं। जहां एक ओर भारत में सलमान खान के फैंस चिंतित हैं। वहीं, दबंग खान ने गोलीबारी की घटना के बाद अपना पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह घर के बाहर नजर आ रहे हैं।

घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना पर खुद सलमान खान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। सलमान के पिता सलीम खान ने कहा, वे अपराधी केवल प्रसिद्धि चाहते हैं। सलीम खान ने कहा, 'इस बारे में बात करने का क्या मतलब है? ये जाहिल लोग जो भी कहते हैं, इन्हें तब पता चलेगा जब ये मारेंगे। हमें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। मुंबई पुलिस ने हमें और हमारे परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।'
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News