Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने किया जब्त

राजपाल ने बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका सके इसलिए बैंक ने अभिनेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उनकी संपत्ति उत्तर प्रदेश के शाहजहामपुर में सेठ एन्क्लेव में स्थित है।

13 Aug 2024

अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने किया जब्त

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैंक ने राजपाल यादव की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। राजपाल ने बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका सके इसलिए बैंक ने अभिनेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उनकी संपत्ति उत्तर प्रदेश के शाहजहामपुर में सेठ एन्क्लेव में स्थित है।

राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति बैंक ने जब्त कर ली है। मामला एक्टर की 2012 में आई फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ा है। फिल्म का निर्देशन राजपाल ने किया था जबकि उनकी पत्नी राधा यादव निर्माता थीं। इस फिल्म के लिए राजपाल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई की बांद्रा शाखा से पांच करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। 12 साल बाद भी राजपाल कर्ज नहीं चुका पाने के कारण बैंक ने उनकी शाहजहाँपुर के सेठ एन्क्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है।

मुंबई स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी दो दिन पहले शाहजहामपुर गए थे। इसके बाद राजपाल की संपत्ति पर बैंक का बैनर लगा दिया गया। उस बैनर पर लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई की है और इसे किसी भी तरह से खरीदा या बेचा नहीं जाना चाहिए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई के अधिकारियों ने संपत्ति जब्त कर ली।

राजपाल यादव ने यह लोन अपने पिता नौरंगी लाल यादव के नाम पर लिया था। वह यह कर्ज नहीं चुका सके इसलिए बैंक ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फिलहाल इस मामले पर राजपाल यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इससे पहले 2018 में राजपाल को ऐसे ही मामले में तीन महीने के लिए जेल जाना पड़ा था। दिल्ली स्थित कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल यादव की श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ सिविल केस दायर किया था। राजपाल ने 2010 में उनसे कर्ज लिया था, कर्ज चुकाने में नाकाम रहने पर उन्हें तीन महीने की जेल हुई थी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने किया जब
राजपाल ने बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका सके इसलिए बैंक ने अभिनेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उनकी संपत्ति उत्तर प्रदेश के शाहजहामपुर में सेठ एन्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News