Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' की पहले दिन की कमाई आई सामने

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'वेदा' ने रिलीज के पहले दिन देशभर में 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

16 Aug 2024

जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' की पहले दिन की कमाई आई सामने

बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में 15 अगस्त को रिलीज हुईं। इनमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2', अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम-शार्वरी की 'वेदा' शामिल हैं। इन तीनों में से 'स्त्री-2' ने पहले दिन बाजी मारी लेकिन अब 'वेदा' और 'खेल खेल में' दोनों की कमाई सामने आ गई हैं।

फिल्म 'वेदा' की पहले दिन की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'वेदा' ने रिलीज के पहले दिन देशभर में 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने हिंदी में 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि तमिल और तेलुगु में फिल्म ने 50-50 लाख रुपये की कमाई की। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। वेदा फिल्म का बजट 60 करोड़ है। फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि जॉन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' से बेहतर शुरुआत की है।

'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार, फरदीन खान, तापसी पन्नू और वाणी कपूर अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त को रिलीज हुई। मुद्दसर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 'वेदा' और 'स्त्री-2' से अच्छी टक्कर मिली थी। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, तीन फिल्मों में से 'खेल खेल में' सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की। अब देखना अहम होगा कि फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई करती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' की पहल
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'वेदा' ने रिलीज के पहले दिन देशभर में 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News