Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

विवादित बयान देने पर स्वामी नरसिंहानंद के खिलाफ ठाणे में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार स्वामी ने 29 सितंबर को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

06 Oct 2024

विवादित बयान देने पर स्वामी नरसिंहानंद के खिलाफ ठाणे में मामला दर्ज

मुंबई। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने पर स्वामी नरसिंहानंद के विरुद्ध ठाणे जिले के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है, इसलिए अभी तक स्वामी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार स्वामी ने 29 सितंबर को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष की ओर से मुंब्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी गई थी। इसी आधार पर मुंब्रा पुलिस ने स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नरसिंहानंद के खिलाफ कई राज्यों में भी शिकायतें दर्ज करवाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है।

मुंब्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना), 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप और दावे), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा) और 302 (जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए शब्दों का उच्चारण करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

स्वामी नरसिंहानंद की टिप्पणी के खिलाफ महाराष्ट्र के अमरावती शहर में शुक्रवार रात हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पथराव के दौरान 10 पुलिस वैन क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अमरावती शहर के नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन में पुजारी के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विवादित बयान देने पर स्वामी नरसिंहानंद के खिलाफ ठाणे में माम
पुलिस के अनुसार स्वामी ने 29 सितंबर को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News