Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

परेश रावल से फैन ने की 'हेरा फेरी-3' न छोड़ने की अपील, एक्टर ने दिया जवाब

इसी बीच, एक फैन ने 'एक्स' पर परेश रावल से फिल्म में वापसी की अपील की। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि परेश रावल ने इस गुज़ारिश पर क्या जवाब दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

09 Jun 2025

परेश रावल से फैन ने की 'हेरा फेरी-3' न छोड़ने की अपील, एक्टर ने दिया जवाब

फिल्म 'हेरा फेरी-3' को लेकर लंबे समय से जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक एक बड़ा झटका तब लगा जब परेश रावल फिल्म से अलग हो गए। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि परेश रावल 'हेरा फेरी-3' में नजर नहीं आएंगे, जिससे फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस काफी निराश हो गए हैं। इसी बीच, एक फैन ने 'एक्स' पर परेश रावल से फिल्म में वापसी की अपील की। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि परेश रावल ने इस गुज़ारिश पर क्या जवाब दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

परेश रावल इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक फैन ने परेश रावल को टैग करते हुए लिखा, " सर प्लीज सोचिए। आप एक बार फिर से हेरा फेरी से जुड़ जाइए। आप फिल्म के हीरो हैं।" इस पर परेश रावल ने फैन को जवाब देते हुए लिखा, "नहीं...इस फिल्म में कुल तीन हीरो हैं।" परेश ने एक वाक्य में जवाब देते हुए 'हेरा फेरी' के अपने अन्य को-स्टार्स का भी जिक्र किया, जो इस प्रकार हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी के प्रति सम्मान जताया है। लेकिन इस जवाब से ऐसा लग रहा है कि परेश रावल 'हेरा फेरी-3' में वापसी नहीं करेंगे।

परेश रावल ने फीस की वजह से फिल्म 'हेरा फेरी-3' छोड़ी? ऐसी संभावना जताई जा रही थी। इस पर परेश रावल ने कहा, "दर्शकों के प्यार की तुलना पैसों से नहीं की जा सकती। इसके पीछे वजह यह है कि मैं फिलहाल यह रोल नहीं करना चाहता। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने मुझे समझाने की कोशिश की, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं वाकई इस वक्त यह रोल नहीं करना चाहता। हमने साथ में कई सुपरहिट फिल्में की हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और कभी होगा भी नहीं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परेश रावल से फैन ने की 'हेरा फेरी-3' न छोड़ने की अपील, एक्टर
इसी बीच, एक फैन ने 'एक्स' पर परेश रावल से फिल्म में वापसी की अपील की। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि परेश रावल ने इस गुज़ारिश पर क्या जवाब दिया, जिसे लेकर सोश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News