Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या!

करया में हुई दिल दहला देने वाली घटना, 4 गिरफ्तार

24 Jun 2025

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या!

कोलकाता। करया थाना क्षेत्र में भीड़तंत्र की हिंसा का एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया है। मोबाइल चोरी के संदेह में मोहम्मद सिकंदर नामक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना बुधवार रात की है। सिकंदर और रॉकी, दोनों करया के कुस्तिया रोड इलाके के रहने वाले और एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हाल ही में रॉकी का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इसके लिए उसने शक की सुई सिकंदर पर टिका दी। बुधवार रात जब सिकंदर को लंबे समय बाद इलाके में देखा गया, तो रॉकी और उसके साथियों ने पहले बहस शुरू की और बाद में उसे पकड़कर जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल सिकंदर को परिवार ने पहले कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से हालत बिगडऩे पर एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिवार ने उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। गुरुवार को सिकंदर की पत्नी ने करया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रॉकी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कानून के रहते भी लोग खुद न्याय करने लगे हैं? मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिर्फ शक के आधार पर किसी की जान लेना सभ्य समाज के लिए कलंक है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।  एक मोबाइल की चोरी की आशंका ने एक निर्दोष जान ले ली। अब सवाल यह है कि क्या यह समाज उस दिशा में जा रहा है जहाँ कानून की जगह भीड़ इंसाफ करेगी? पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या!
करया में हुई दिल दहला देने वाली घटना, 4 गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News