Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहरुख खान-आयुष्मान की दिवाली सेलिब्रेशन पर लगा ब्रेक

खबर है कि सुपरस्टार शाहरुख खान इस बार दिवाली पर कोई पार्टी आयोजित नहीं करेंगे। वहीं, अभिनेता आयुष्मान खुराना के घर भी इस बार कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा।

17 Oct 2025

शाहरुख खान-आयुष्मान की दिवाली सेलिब्रेशन पर लगा ब्रेक

हर साल दिवाली के मौके पर बॉलीवुड सितारों के घरों में जश्न का माहौल रहता है। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे इस पर्व को बड़े उत्साह और शानो-शौकत से मनाते हैं। इनकी दिवाली पार्टियों में सितारों का तांता लगता है और यह शामें बी-टाउन के सबसे चर्चित आयोजनों में गिनी जाती हैं। हालांकि, इस साल कुछ अलग नजर आने वाला है। खबर है कि सुपरस्टार शाहरुख खान इस बार दिवाली पर कोई पार्टी आयोजित नहीं करेंगे। वहीं, अभिनेता आयुष्मान खुराना के घर भी इस बार कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा।

'मन्नत' में चल रहा रेनोवेशन, शाहरुख ने टाली पार्टी

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने पुष्टि की है कि अभिनेता इस साल दिवाली पर पार्टी नहीं देंगे। इसकी वजह है कि उनके बांद्रा स्थित बंगले मन्नत में इस समय रेनोवेशन का काम चल रहा है। फिलहाल शाहरुख अपने परिवार के साथ एक किराए के घर में रह रहे हैं, जो जैकी भगनानी का है। हर साल दिवाली पर मन्नत को खूबसूरत रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया जाता था, लेकिन इस बार शाहरुख के प्रशंसकों को यह नज़ारा देखने को नहीं मिलेगा।

आयुष्मान का पूरा ध्यान फिल्म 'थामा' पर

आयुष्मान खुराना के घर भी इस बार कोई दिवाली पार्टी नहीं होगी। पिछले साल 2024 में आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने घर पर शानदार पार्टी दी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस बार अभिनेता का पूरा फोकस उनकी आने वाली फिल्म थामा पर है, जो दिवाली के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने इस बार पार्टी न करने का फैसला लिया है। शाहरुख और आयुष्मान की पार्टियां हर साल बॉलीवुड कैलेंडर की खास शामों में शामिल रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह खबर थोड़ा निराशाजनक जरूर है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि अगले साल शाहरुख खान मन्नत के नए लुक के साथ पहले से भी ज़्यादा भव्य दिवाली सेलिब्रेशन के जरिए वापसी करेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शाहरुख खान-आयुष्मान की दिवाली सेलिब्रेशन पर लगा ब्रेक
खबर है कि सुपरस्टार शाहरुख खान इस बार दिवाली पर कोई पार्टी आयोजित नहीं करेंगे। वहीं, अभिनेता आयुष्मान खुराना के घर भी इस बार कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News