Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'छूमंतर' में नहीं दिखेंगी अनन्या पांडे, नई हिरोइन की तलाश

दूसरी तरफ वह अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की तैयारी में लगी हैं। इसी बीच आई एक खबर ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया है। अनन्या अब आगामी फिल्म 'छूमंतर' का हिस्सा नहीं रहेंगी।

11 Dec 2025

'छूमंतर' में नहीं दिखेंगी अनन्या पांडे, नई हिरोइन की तलाश

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपने व्यस्त शेड्यूल और लगातार आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ वह कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं, जो इस क्रिसमस रिलीज होने जा रही है। दूसरी तरफ वह अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की तैयारी में लगी हैं। इसी बीच आई एक खबर ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया है। अनन्या अब आगामी फिल्म 'छूमंतर' का हिस्सा नहीं रहेंगी।

एक सूत्र के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होने वाली थी, जो सीधे-सीधे 'कॉल मी बे 2' के शूट शेड्यूल से टकरा रही थी। चूंकि वेब सीरीज की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, इसलिए अनन्या और 'छूमंतर' के निर्माताओं ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। सूत्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने भविष्य में साथ काम करने का वादा भी किया है।

इन अभिनेत्रियों पर टिकीं निगाहेंअनन्या के फिल्म से बाहर होने के बाद कास्टिंग को लेकर काफी हलचल है। सूत्रों का कहना है कि पिछले हफ्ते तीन अभिनेत्रियों के साथ एक मॉक शूट भी किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानकी बोडीवाला और श्रीलीला का नाम अब प्रमुखता से चर्चाओं में है, और उनमें से कोई एक अभय वर्मा के साथ इस फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा में नजर आ सकती हैं। इस बीच, अनन्या की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'छूमंतर' में नहीं दिखेंगी अनन्या पांडे, नई हिरोइन की तलाश
दूसरी तरफ वह अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की तैयारी में लगी हैं। इसी बीच आई एक खबर ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News