Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस जलवा

इसी बीच, अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रियंका ने के-पॉप सुपरस्टार ब्लैकपिंक की लिसा के साथ मंच शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

12 Jan 2026

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस जलवा

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में एक बार फिर ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइल और चार्म से सभी का दिल जीत लिया। रेड कार्पेट पर पति और पॉप स्टार निक जोनस के साथ जैसे ही प्रियंका ने एंट्री ली, कैमरों की सारी नजरें उन पर टिक गईं। प्रियंका का एलिगेंट लुक और निक के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छा गई। इसी बीच, अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रियंका ने के-पॉप सुपरस्टार ब्लैकपिंक की लिसा के साथ मंच शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

गोल्डन ग्लोब के मंच पर जब प्रियंका और लिसा एक साथ अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचीं, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। प्रियंका ने मंच पर कदम रखते ही हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए 'नमस्ते' कहा, जिसने दुनियाभर के भारतीयों को गर्व महसूस कराया। दोनों सितारों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यह पल बॉलीवुड और के-पॉप के ऐतिहासिक मेल के रूप में देखा जा रहा है। स्टेज पर प्रियंका ने कहा कि इस प्रतिष्ठित मंच पर पुरस्कार प्रदान करना उनके लिए गर्व की बात है, जबकि लिसा ने नामांकित कलाकारों की जमकर सराहना की। इसके बाद दोनों ने टीवी ड्रामा कैटेगरी में नोआ वाइल के नाम की घोषणा की और उन्हें ट्रॉफी सौंपी।

गोल्डन ग्लोब में प्रियंका की हैट्रिक

प्रियंका चोपड़ा अब गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की नियमित शख्सियत बन चुकी हैं। यह तीसरा मौका था जब उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट किया। इससे पहले वह 2017 और 2020 में भी इस सम्मानित समारोह का हिस्सा रह चुकी हैं। प्रियंका और लिसा का साथ आना न सिर्फ मनोरंजन जगत के लिए खास रहा, बल्कि इसे बॉलीवुड और के-पॉप के बीच अब तक का सबसे बड़ा ग्लोबल मोमेंट भी माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस जलवा
इसी बीच, अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रियंका ने के-पॉप सुपरस्टार ब्लैकपिंक की लिसा के साथ मंच शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News