Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज

उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो खून-खराबे और रोंगटे खड़े कर देने वाले हिंसक दृश्यों से भरपूर है। यह सीरीज 30 जनवरी से स्ट्रीम होने जा रही है। इससे पहले, पिछले साल 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इसका अनावरण किया गया था।

21 Jan 2026

भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में दमदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो खून-खराबे और रोंगटे खड़े कर देने वाले हिंसक दृश्यों से भरपूर है। यह सीरीज 30 जनवरी से स्ट्रीम होने जा रही है। इससे पहले, पिछले साल 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इसका अनावरण किया गया था।

ट्रेलर में भूमि पेडनेकर डीसीपी रीता फरेरा के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक सिरफिरे आशिक से होती है, जो रीता को प्रेम पत्र देता है। इसके जवाब में रीता उसी पत्र को उसके मुंह में ठूंसने की कल्पना करती दिखाई देती हैं, जो उनके सख्त और बेखौफ अंदाज को दर्शाता है। इसके बाद कहानी तेजी से एक सीरियल किलर और पुलिस की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अपराधी और कानून के बीच चूहे-बिल्ली का खतरनाक खेल शुरू हो जाता है। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं, जो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं हैं और सीरीज की गंभीर, डार्क और हिंसक टोन को साफ तौर पर बयां करते हैं।

'दलदल' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और यह लेखक विश धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है। यह क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज
उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो खून-खराबे और रोंगटे खड़े कर देने वाले हिंसक दृश्यों से भरपूर है। यह सीरीज 30 जनवरी से स्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News