Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'हेरा फेरी 3' को लेकर परेश रावल ने किया बड़ा खुलासा

फिल्म को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब अभिनेता परेश रावल ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म की स्थिति और अक्षय कुमार के साथ अपने कथित विवाद पर खुलकर बात की।

29 Jan 2026

'हेरा फेरी 3' को लेकर परेश रावल ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी 3' लंबे समय से अपनी स्टारकास्ट से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब अभिनेता परेश रावल ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म की स्थिति और अक्षय कुमार के साथ अपने कथित विवाद पर खुलकर बात की।

"सब कछुआ छाप अगरबत्ती है"

अफवाहें थीं कि अक्षय कुमार ने फिल्म अचानक छोड़ने के चलते परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मानहानि केस कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए परेश ने मजाकिया अंदाज में कहा, "वो सब 'कछुआ छाप अगरबत्ती' है," यानी बेकार की बातें। उन्होंने साफ किया कि फिल्म 100 प्रतिशत बन रही है और उनके व अक्षय के बीच किसी तरह की कानूनी लड़ाई नहीं है।

देरी की असली वजह कुछ और

परेश रावल ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म के अटकने के पीछे उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि देरी का कारण उनके और अक्षय के बीच कोई झगड़ा नहीं, बल्कि अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं के बीच कुछ तकनीकी और कागजी मसले हैं। जैसे ही ये मुद्दे सुलझेंगे, फिल्म पर काम आगे बढ़ जाएगा। परेश ने साफ संकेत दिया कि वह फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

'बाबू भैया' के बिना नहीं चलेगा जादू

परेश रावल ने पहले भी कहा था कि 'बाबू भैया' का किरदार 'हेरा फेरी' की पहचान है। उनके मुताबिक, अगर यह किरदार फिल्म में नहीं हुआ तो दर्शकों को वो मजा नहीं आएगा और फिल्म को नुकसान उठाना पड़ सकता है। फैंस भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि 'हेरा फेरी 3' में एक बार फिर राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव (परेश रावल) की आइकॉनिक तिकड़ी साथ नजर आए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'हेरा फेरी 3' को लेकर परेश रावल ने किया बड़ा खुलासा
फिल्म को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब अभिनेता परेश रावल ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म की स्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News