Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ट्रोलिंग के बीच सलमान खान बने वरुण धवन का सहारा

दर्शकों और समीक्षक, दोनों ने वरुण के अभिनय की जमकर तारीफ की और इसे उनके करियर के बेहतरीन प्रदर्शनों में शुमार किया जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव भरे दौर में सलमान खान का साथ वरुण के लिए बड़ा सहारा साबित हुआ।

12 Feb 2026

ट्रोलिंग के बीच सलमान खान बने वरुण धवन का सहारा

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ट्रेलर आने के बाद उनके मुस्कुराने के अंदाज को लेकर कई मीम्स बने और आलोचनाएं हुईं। हालांकि फिल्म रिलीज होते ही माहौल बदल गया। दर्शकों और समीक्षक, दोनों ने वरुण के अभिनय की जमकर तारीफ की और इसे उनके करियर के बेहतरीन प्रदर्शनों में शुमार किया जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव भरे दौर में सलमान खान का साथ वरुण के लिए बड़ा सहारा साबित हुआ।

हाल ही में 'बॉर्डर 2' की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरुण ने खुलासा किया कि ट्रोलिंग के समय सलमान खान ने उन्हें हौसला दिया था। वरुण ने कहा कि आजकल ट्रोलिंग एक ट्रेंड बन चुका है और वह ऐसी बातों को दिल पर नहीं लेते। उन्होंने बताया कि जब उनकी मुस्कान पर मीम्स वायरल हो रहे थे, उसी दौरान देर रात सलमान खान का फोन आया। वरुण के मुताबिक, "वह बस हंस रहे थे और बोले– 'अच्छी चीजें होने वाली हैं।' उस वक्त उनका विश्वास मेरे लिए बहुत मायने रखता था।"

वरुण ने बताया कि फिल्म की सफलता के बाद सलमान ने दोबारा फोन कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं आप सबके लिए बहुत खुश हूं… मुझे तुम पर गर्व है बेटा।' रात के दो बजे थे और मैं बिस्तर पर उठ गया। यह मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक था।"

वरुण के अनुसार, सलमान आसानी से किसी की तारीफ नहीं करते, इसलिए उनके ये शब्द उन्हें लंबे समय तक प्रेरित करते रहेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ट्रोलिंग के बीच सलमान खान बने वरुण धवन का सहारा
दर्शकों और समीक्षक, दोनों ने वरुण के अभिनय की जमकर तारीफ की और इसे उनके करियर के बेहतरीन प्रदर्शनों में शुमार किया जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव भरे दौर में सलमान ख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News