Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सलमान खान की नई फिल्म 'एसवीसी63' ईद 2027 पर होगी रिलीज

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया। सलमान ने बताया कि उनकी यह अनाम फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

24 Apr 2026

सलमान खान की नई फिल्म 'एसवीसी63' ईद 2027 पर होगी रिलीज

अभिनेता सलमान खान ने अपनी नई फिल्म 'एसवीसी 63’ को लेकर प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया। सलमान ने बताया कि उनकी यह अनाम फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

सलमान खान ने पोस्ट के साथ लिखा कि "थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा की गई। फिक्र मत करो, इस वाली का भी बताएंगे जब सही समय आएगा। ... पेशेंस, थोड़ा सा सब्र... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वही मेरा भी हाल है... हाहा" अपने खास अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, वह खुद भी उतनी ही बेसब्री से इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन साउथ भारतीय निर्देशक वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं, जबकि इसे निर्माता दिल राजू प्रस्तुत कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म के बाकी कलाकारों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का मुहूर्त 22 अप्रैल को हुआ था और फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई में जारी है।

सलमान खान की पिछली फिल्म 'सिकंदर' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी, ऐसे में उनकी नई फिल्म से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। वहीं 'मातृभूमि' को लेकर भी चर्चा जारी है, लेकिन फिलहाल उनकी इस नई फिल्म की रिलीज तारीख ने फैंस के बीच नई उत्सुकता पैदा कर दी है। अब सभी की नजरें फिल्म के आधिकारिक शीर्षक और इसके पहले लुक पर टिकी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान की नई फिल्म 'एसवीसी63' ईद 2027 पर होगी रिलीज
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया। सलमान ने बताया कि उनकी यह अनाम फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News