Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का दबदबा कायम

रिलीज के 6 दिनों के भीतर ही फिल्म को मराठी दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है, जिसकी बदौलत इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब यह फिल्म मराठी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

07 May 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का दबदबा कायम

'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रितेश देशमुख की इस पीरियड ड्रामा फिल्म को हिंदी और मराठी, दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया था। रिलीज के 6 दिनों के भीतर ही फिल्म को मराठी दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है, जिसकी बदौलत इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब यह फिल्म मराठी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें हिंदी संस्करण से 1.25 करोड़ और मराठी संस्करण से 3 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। हालांकि पांचवें दिन के मुकाबले कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि मंगलवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बावजूद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 48.65 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और जल्द ही इसके 50 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

'राजा शिवाजी' ने मराठी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने नटसम्राट, पवनखिंड, लाई भारी, कट्यार काळजात घुसली, ठाकरे और टाइमपास जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब फिल्म की नजर वेद, बैपन भारी देवा और सैराट के रिकॉर्ड पर है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का दबदबा कायम
रिलीज के 6 दिनों के भीतर ही फिल्म को मराठी दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है, जिसकी बदौलत इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब यह फिल्म मराठी सिनेम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News