Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहरुख खान की पठान ने आमिर खान की दंगल का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं, जो पिछले 14 सालों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। उन्होंने 2008 में आई गजनी के साथ अपने इस सफर की शुरुआत की थी। फिर 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ वो बॉक्स ऑफिस के किंग बने रहे। वे अपनी ही फिल्मों के बनाए पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते गए। हालांकि, अब किंग खान की पठान के साथ उनके ये सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहें है।

08 Feb 2023

शाहरुख खान की पठान ने आमिर खान की दंगल का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं, जो पिछले 14 सालों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। उन्होंने 2008 में आई गजनी के साथ अपने इस सफर की शुरुआत की थी। फिर 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ वो बॉक्स ऑफिस के किंग बने रहे। वे अपनी ही फिल्मों के बनाए पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते गए। हालांकि, अब किंग खान की पठान के साथ उनके ये सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहें है।

शाहरुख खान की पठान ने आमिर खान की दंगल का 7 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे हमें पता चलता है कि कैसे आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर पिछले 14 सालों से गजनी, 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी फिल्मों के साथ टॉप पर रहे हैं।

आमिर खान ने खुद बार-बार रिकॉर्ड बनाया और उसे तोड़ा। अब आखिरकार इस बार किसी और ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ा है। 2008 में जब गजनी रिलीज हुई थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आमिर खान खुद मात देते हुए टाइमलेस 3 इडियट्स के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

सोशल मीडिया पर जाने-माने क्रिटिक और फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल ने अपने विचार शेयर करते हुए बताया कि कैसे आमिर खान पिछले 14 सालों से इस गेम के नंबर वन खिलाड़ी बने हुए हैं। उन्होंने लिखा, "मुझे अचानक अहसास हुआ कि पिछले 14 सालों में अलग-अलग फिल्में देने के बाद आमिर खान ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों के साथ अपनी पोजीशन पर राज किया है और अब एसआरके ने #पठान के साथ उनसे यह पोजीशन ले ली है।"

उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में कहा, “गजनी पहली थी, जिसने 100 करोड़ क्रॉस किया, 3 इडियट्स ने 200 करोड़, पीके 300 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी। फिर दंगल पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी, जिसने लगभग 400 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। चौदह साल बाद पहली बार ऐसा हुआ जब एक नॉन आमिर खान फिल्म टॉप पर बैठी है। यह कितना अविश्वसनीय है।

दंगल ने 2017 में भारत में नेट 387 करोड़ की कमाई की थी, वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन कुल 2000 करोड़ था। दंगल को अब शाहरुख खान की पठान ने कड़ी टक्कर दी है और उसके बराबर में आकर खड़ी हो गई है। हालांकि, इस बीच कई फिल्में आईं और चली गईं, लेकिन दंगल की कमाई को कोई छू तक नहीं सका।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News